बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की बहन सुनैना रोशन के सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का समर्थन करने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है.
सुनैना
रोशन ने ट्विटर पर लिखा है कि वो कंगना का समर्थन करती हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि कंगना को न्याय मिलना चाहिए.वहीं, कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर लिखा है, "सुनैना रोशन कंगना से मदद मांग रही हैं क्योंकि वो दिल्ली के एक मुस्लिम युवक से प्रेम करती हैं. पिछले हफ़्ते उनके परिवार ने एक महिला पुलिसकर्मी से उन्हें पिटवाया था. उनके पिता ने भी उनके ऊपर हाथ उठाया और उनके भाई उन्हें जेल भिजवाने की कोशिश कर रहे हैं."
रंगोली ने अगले ट्वीट में लिखा है, "मुझे लगता है कि उनका परिवार उन्हें नुक़सान पहुंचा सकता है. हम इस बात को सार्वजनिक करना चाहते हैं क्योंकि सुनैना कंगना को फ़ोन करके पूरे समय रोती हैं और कंगना को ये नहीं पता कि वह सुनैना की मदद कैसे करें."
"फ़िलहाल कंगना ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया है लेकिन हम उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. हर किसी को अपनी मर्जी के व्यक्ति से प्यार करने का अधिकार है. आशा करती हूं कि ये बात रोशन परिवार को डराएगी और वो पीछे हटेंगे."
पूरे विवाद पर रोशन परिवार के सदस्य एहसान रोशन ने ट्वीट करके लिखा है, "ये दुख की बात है. लोग अपने फ़ायदे के लिए परिवार के मुश्किल भरे समय का फ़ायदा कैसे उठा सकते हैं. अगर परिवार में किसी तरह का टकराव भी है तो दीदी के पास इस देश का क़ानून है."
एहसान ने रनौत बहनों पर ट्वीट करके लिखा है, "ये दोनों बहनें हमारे परिवार के प्रति इतनी आसक्त क्यों हैं. मेरे बड़े पापा इस समय ख़राब तबीयत से जूझ रहे हैं. दीदी की हालत भी ठीक नहीं है. मेरे परिवार के लिए ये बहुत ही संवेदनशील समय है. मैं इन लोगों से निवेदन करता हूं कि वे संवेदनशील हों और गिद्धों की तरह बर्ताव न करें."
अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया है कि उनके पिता राकेश रोशन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं.
इस इंटरव्यू में सुनैना कहती हैं, "पिछले साल मुझे एक मुस्लिम लड़के से प्यार हुआ. हम फ़ेसबुक पर मिले. मैंने उनका नंबर लिया लेकिन अपने फ़ोन में सेव नहीं किया. मैं नहीं चाहती थी कि मेरे घरवालों को इस बारे में पता चले."
No comments:
Post a Comment